
Chhattisgarh: पत्नी ने लगाया धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत तीन गिरफ्तार
Zee News
महिला ने अपने पति पर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने और गोमांस खिलाने और गैर-फितरी अमल करने का आरोप लगाया.
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला ने ससुराल वालों पर मज़हब बदलने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में दो लोग फरार हैं. दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि भिलाई शहर के छावनी थाना इलाके के रहने वाले नेहा गुप्ता (21) ने पति मोहम्मद अकबर (25), ससुर मरगुब, देवर मकबूल और सास और देवरानी पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है. नेहा ने पति अकबर पर गैर-फितरी काम करने का भी आरोप लगाया है. नेहा की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि छावनी थाना इलाके निवासी नेहा गुप्ता और मोहम्मद अकबर एक दिसम्बर साल 2020 को अचानक बगैर किसी जानाकारी के अपने घर से लापता हो गए थे. नेहा के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने छावनी थाना में नेहा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










