
Chhath Puja 2022: आज है छठ पूजा का तीसरा दिन, जानें भारत के सभी शहरों में सूर्यास्त का समय
AajTak
Chhath Puja 2022: पूरे भारत में छठ बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. छठ पर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है. इसके बाद खरना, अर्घ्य और पारण किया जाता है. आज 30 अक्टूबर को छठ के तीसरे दिन संध्या में अर्घ्य दिया जाएगा. इस दौरान व्रती महिलाएं सूर्य देव की अराधना करेंगी. तो आइए जानते हैं कि आपके शहर में सूर्यास्त का क्या समय रहेगा.
Chhath Puja 2022: सनातन धर्म में हर पर्व की बड़ी मान्यता है. छठ का पर्व हर राज्य में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. छठ पूजा को सूर्य षष्ठी, छठ, छठी और छठ पर्व, डाला पूजा, डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है. इस बार इस पर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार को नहाय खाय की परंपरा से हो चुकी है.
उसके बाद 29 अक्टूबर को खरना किया गया. आज 30 अक्टूबर को डूबते हुए सूर्य की पूजा की जाएगी. व्रती महिलाओं ने खरना की रस्म पूरी करने के बाद कल शाम छठ के लिए 36 घंटे के कठिन व्रत की शुरुआत कर दी है. आज छठ पर्व के दौरान व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ डूबते सूर्य को नदी या घाट में खड़े होकर अर्घ्य देंगी. तो आइए जानते हैं कि आपके शहर में सूर्यास्त का क्या समय रहेगा.
आपके शहर में कितने बजे होगा सूर्यास्त (Sunset timings in cities)
हिंदू पंचांग के अनुसार, छठ पूजा का संध्या अर्घ्य 30 अक्टूबर यानी आज शाम को 05 बजकर 34 मिनट पर दिया जाएगा. अब जानते हैं अन्य शहरों में सूर्यास्त का समय.
नई दिल्ली- शाम 05 बजकर 38 मिनट
पटना- शाम 05 बजकर 10 मिनट

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










