
Chernobyl In Risk: बड़ी आपदा को बुलावा दे रहा है रूस, परमाणु संयंत्र पर हमला यानी तबाही
AajTak
Ukraine के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy को डर है कि रूस चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र और उसके आसपास के इलाकों पर कब्जा कर सकता है. वहीं, एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर युद्ध के दौरान इस प्लांट पर कोई मिसाइल या बम फटता है तो बड़ी आपदा आ सकती है.
यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) को आशंका है कि रूस (Russia) की सेना चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र (Chernobyl Nuclear Plant) पर कब्जा कर सकता है. वोलोडिमिर ने कहा कि हमारे सैनिक अपनी जान पर खेल कर इस इलाके को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि साल 1986 जैसा हादसा न हो. राष्ट्रपति ने इसकी जानकारी स्वीडेन के प्रधानमंत्री को भी दी है. साथ ही कहा कि पूरे यूरोप के खिलाफ युद्ध का ऐलान है. (फोटोः एपी)
पहले आपको बता दें कि साल 1986 में चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र (Chernobyl Nuclear Plant) परमाणु रिसाव की वजह से भयानक हादसा हुआ था. अब यह परमाणु कचरे का स्टोरेज सेंटर है. यहां पर टनों परमाणु ईंधन रखा है. पिछले साल एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि इस प्लांट के अंदर ईंधन आज भी सुलग रहा है. जो किसी भी दिन विस्फोट कर सकता है. इसे रोकने का कोई तरीका एक्सपर्ट्स को समझ में नहीं आ रहा है. असल में यह परमाणु कचरा प्लांट के बेसमेंट में रखा है, जहां पर पहुंच पाना मुश्किल है. (फोटोः गेटी)

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











