
Chernobyl में बिजली कटी, Zaporizhzhia से डेटा ट्रांसमिशन नहीं हो रहा, यूक्रेन के परमाणु प्लांट में हालात नाजुक!
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के दो परमाणु प्लांट्स चेर्नोबिल और जेपोरिजीया में हालात नाजुक बन गए हैं. इन दोनों प्लांट्स पर रूस की सेना ने कब्जा कर लिया था.
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन में जारी तनाव के बीच चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट (Chernobyl Nuclear Plant) में बिजली चली गई है. हालांकि, संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी इंटरनेशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) का कहना है कि सुरक्षा पर इसका कोई गंभीर असर नहीं है.
IAEA ने ये भी बताया था कि यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जेपोरीजिया (Zaporizhzhia) से भी डेटा ट्रांसमिशन गायब हो गया था. जेपोरीजिया प्लांट पर रूसी सेना ने 4 मार्च को कब्जा कर लिया था. वहीं, चेर्नोबिल में जंग के पहले ही दिन रूसी सेना का कब्जा हो गया था. चेर्नोबिल प्लांट में अप्रैल 1986 में एक बड़ा परमाणु हादसा हो गया था.
बुधवार को यूक्रेन के एनर्जी ऑपरेटर यूक्रेनएर्गो (Ukrenergo) ने फेसबुक पर बताया था कि चेर्नोबिल में पूरी तरह से पावर ग्रिड डिसकनेक्ट हो गई थी. IAEA ने इसे सुरक्षा के मामले में बड़ी चूक बताया था, हालांकि ये भी कहा कि इससे सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव नहीं पड़ा है.
मंगलवार को यूक्रेनएर्गो ने चेर्नोबिल प्लांट में रूसी सेना की निगरानी में काम कर रहे स्टाफ को लेकर चिंता भी जताई थी. उसका कहना था कि चेर्नोबिल में स्टाफ की स्थिति बिगड़ती जा रही है. 1986 जैसा हादसा दोबारा न हो, इसके लिए यहां 2 हजार से ज्यादा कर्मचारी अभी भी काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-- Russia-Ukraine war में केमिकल अटैक की प्लानिंग! रूस-US ने एक दूसरे पर उठाई उंगली
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा (Dmytro Kuleba) ने बुधवार को ट्वीट कर बताया था प्लांट में रिजर्व डीजल जनरेटर है, जिससे 48 घंटे तक तो बिजली मिल सकती है, लेकिन उसके बाद कूलिंग सिस्टम बंद हो जाएगा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








