
Chardham Yatra 2022: खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, एक दिन में 12 हजार श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
AajTak
Chardham Yatra 2022: चारधामों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. इससे पहले अक्षय तृतीया के मौके पर यानी 3 मई को चार धाम यात्रा की शुरुआत हुई है. उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या तय कर दी है. एक दिन में 12 हजार श्रद्धालु ही बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सकेंगे.
चारधामों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुक्रवार को खोल दिए गए. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहे.
उधर, केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या तय कर दी गई है. सरकारी आदेश में कहा गया है कि केदारनाथ में रोजाना 12 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे जबकि बद्रीनाथ में 15 हजार और गंगोत्री में 7 हजार और यमुनोत्री में 4 हजार श्रद्धालुओं को ही प्रतिदिन दर्शन करने की अनुमति होगी.
#WATCH | The doors of Kedarnath Dham opened for devotees. Kedarnath's Rawal Bhimashankar Linga opened the doors of Baba Kedar. On the occasion of the opening of the doors thousands of devotees were present in the Dham. pic.twitter.com/NWS4jtGstb
गंगोत्री और यमुनोत्री के खुल चुके हैं कपाट
इससे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल चुके हैं. वहीं, 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. चार धाम यात्रा में भारी तादाद में श्रद्धालुओं के आने का है अनुमान है क्योंकि आने वाले कई दिनों के लिए रेजिस्ट्रेशन पहले से ही फुल चल रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










