
Chandrma Gochar: नीच राशि में चंद्रमा का गोचर, 9 मार्च की सुबह से बदल रही है 3 राशियों की किस्मत!
AajTak
Chandrma Gochar: 9 मार्च 2026 को चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं. इस गोचर का मेष, मिथुन और धनु राशि पर क्या होगा प्रभाव? जानें अपनी राशि के लिए विशेष सावधानियां और उपाय.
Chandrma Gochar: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक शांति का स्वामी माना गया है. जब यही चंद्रमा अपनी 'नीच' स्थिति यानी वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हैं, तो अक्सर जातक के जीवन में उथल-पुथल और निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति पैदा होती है. इस बार, 9 मार्च 2026 को सुबह 9:30 बजे चंद्रमा अपनी नीच राशि 'वृश्चिक' में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह गोचर मेष, मिथुन और धनु राशि के जातकों के लिए अग्नि परीक्षा जैसा हो सकता है. आइए जानते हैं कि यह खगोलीय बदलाव आपके करियर, धन और रिश्तों को कैसे प्रभावित करेगा.
मेष राशि- आपकी कुंडली के आठवें भाव (अष्टम भाव) में चंद्रमा का गोचर कई अनिश्चितताओं को जन्म दे सकता है. आपके बनते हुए कार्य अचानक रुक सकते हैं. गलत लोगों की संगत आपको न केवल आर्थिक नुकसान दे सकती है, बल्कि आपका कीमती समय भी बर्बाद कर सकती है. इस अवधि में किसी भी प्रकार का नया निवेश न करें. यात्रा के दौरान अपने गहनों और कीमती सामानों का विशेष ध्यान रखें. शिवजी की आराधना करें. प्रतिदिन 'ॐ नमः शिवाय' का 108 बार जाप करें.
मिथुन राशि- कार्यस्थल पर वाणी में रखें संयम- मिथुन राशि के लिए चंद्रमा छठे भाव में संचार करेंगे, जो कि विवादों और गुप्त शत्रुओं का घर माना जाता है. ऑफिस या बिजनेस में सहकर्मियों के साथ तनाव बढ़ने की आशंका है. शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है.आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है. अपनी बातचीत में विनम्रता बनाए रखें. यदि आप राजनीति या जन-संपर्क के काम में हैं, तो सोच-समझकर बोलें. लेन-देन में कागजी कार्रवाई पूरी रखें. चंद्रमा के बीज मंत्र 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः' का जाप आपके लिए ढाल का काम करेगा.
धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए चंद्रमा बारहवें भाव यानी व्यय (खर्च) के घर में स्थित होंगे, जो मानसिक अशांति का कारण बन सकता है. आलस्य आप पर हावी रहेगा, जिससे जरूरी काम पेंडिंग हो सकते हैं. आर्थिक नुकसान का योग है. किसी करीबी मित्र से धोखा मिलने की भी प्रबल संभावना है. किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें. योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. सोमवार के दिन शिवलिंग पर ताजे बेलपत्र अर्पित करना आपके लिए अत्यंत लाभकारी होगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








