
Chandrayaan-3 को लेकर क्या कह रहा पाकिस्तानी मीडिया, पूर्व पाक मंत्री अपने बधाई संदेश को लेकर क्यों घिरे?
AajTak
चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग को लेकर भारत को दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी चंद्रयान-3 को लेकर भारत को बधाई दी है जिसके बाद से ही ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. वहीं, पाकिस्तान की मीडिया ने भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर काफी रिपोर्ट्स प्रकाशित की हैं.
भारत ने शुक्रवार को अपना मून मिशन Chandrayaan-3 सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया. इसरो इस मिशन से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की तैयारी में है. अगर भारत अपने मिशन में कामयाब होता है तो वह चीन, रूस और अमेरिका के बाद चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बन जाएगा. चंद्रयान को सफलतापूर्वक लॉन्च करने की भारत की सफलता पर जापान, ब्रिटेन की स्पेस एजेंसियों समेत कई देशों ने बधाई दी है. पाकिस्तान की मीडिया में भी चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग की काफी चर्चा है.
इस बीच पाकिस्तान के पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने चंद्रयान-3 के सफल लॉन्चिंग को लेकर भारत को बधाई दी है. उनके इस ट्वीट की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इससे पहले जब भारत का मून मिशन सॉफ्ट लैंडिंग के प्रयास में असफल हो गया था तब फवाद चौधरी ने भारत पर करारा तंज कसा था. उन्होंने तब एक ट्वीट में भारत के लिए 'India' की जगह 'Endia' शब्द का इस्तेमाल किया था.
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'ओहो....जो काम आता नहीं, पंगा नहीं लेते न....डियर इंडिया (Endia).'
हालांकि, अब उन्होंने भारत को बधाई देते हुए कहा है, 'चंद्रयान के लॉन्च पर भारत के अंतरिक्ष और विज्ञान समुदाय को बधाई. आप सबको मेरी शुभकामनाएं.'
उनके इस बधाई संदेश को लेकर उनकी खूब आलोचना की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने कहा कि मिशन की असफलता पर फवाद चौधरी ने जो ट्वीट किया था वो इमरान खान की तत्कालीन सरकार को खुश करने के लिए था. इसके लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए.
पाकिस्तान की मीडिया में क्या छपा?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








