
Chandra Grahan Today Live: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, छह सालों में पहली बार बना ऐसा संयोग
AajTak
Chandra Grahan today 26 May 2021 live updates: साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 यानी आज लग रहा है. ये चंद्र ग्रहण आज कई मायनों में खास होने वाला है. आज सुपरमून, ब्लड मून और पूर्ण चंद्र ग्रहण की घटनाएं एक साथ होंगी. पिछले छह सालों में सुपरमून और पूर्ण चंद्र ग्रहण एक साथ नहीं हुआ है. ग्रहण का आंशिक चरण भारतीय समय के अनुसार दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा. इस चंद्र ग्रहण की पूरी अवधि 5 घंटे 2 मिनट होगी. आंशिक चंद्र ग्रहण की अवस्था 2 घंटे 53 मिनट रहेगी. जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण की अवधि 14 मिनट रहेगी.
Chandra Grahan/Lunar Eclipse 2021 today live updates: 26 मई 2021 यानी आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है. आज का चंद्र ग्रहण कई मायनों में बेहद खास है. आज सुपरमून, ब्लड मून और पूर्ण चंद्र ग्रहण की घटनाएं एक साथ होंगी. पिछले छह सालों में सुपरमून और पूर्ण चंद्र ग्रहण एक साथ नहीं हुआ है. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत और अमेरिका में दिखाई देगा. यह प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक रिलीज के अनुसार, बुधवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और यह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से कुछ वक्त के लिए दिखाई देगा. 21 जनवरी 2019 के बाद पहली बार पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. भारत में चंद्रोदय के ठीक बाद, ग्रहण के आंशिक चरण की समाप्ति भारत के उत्तरपूर्वी हिस्सों (सिक्किम को छोड़कर), पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से, ओडिशा के कुछ तटीय हिस्से और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से दिखाई देगा. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात यास के कारण ग्रहण दिखने की संभावना कम हो सकती है. ग्रहण का आंशिक चरण भारतीय समय के अनुसार दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा. इस चंद्र ग्रहण की पूरी अवधि 5 घंटे 2 मिनट होगी. आंशिक चंद्र ग्रहण की अवस्था 2 घंटे 53 मिनट रहेगी. जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण की अवधि 14 मिनट रहेगी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










