
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में सुबह इतने बजे शुरू हो जाएगा सूतक काल
AajTak
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगने वाला ग्रहण यह एक खण्डग्रास चंद्र ग्रहण है. भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा और शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा. साल के इस पहले चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगी.
Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने वाला है. यह साल का पहला चंद्र ग्रहण है, जो सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में जगह बनाएगा. संयोगवश इस दिन शाम के वक्त जगह-जगह होलिका दहन भी होगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देने वाला है. इसलिए इसका महत्व और भी ज्यादा है. चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले भारत में सूतक काल भी लागू हो जाएगा, जिसमें शुभ मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे. आइए जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण का समय क्या रहने वाला है और भारत में इसका सूतक काल कितने बजे लागू हो जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण? यह एक खण्डग्रास चंद्र ग्रहण है. भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा और शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा.
चंद्र ग्रहण की अवधि कितनी है? साल के इस पहले चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगी.
चंद्र ग्रहण का सूतक काल कितने बजे शुरू होगा? 3 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले लागू हो जाएगा. इस गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से लागू हो जाएगा.
सूतक में कौन से काम नहीं चंद्र ग्रहण के सूतक काल में शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं. इस दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं. ताकि पूजा करने वाले लोग भगवान की प्रतिमा और शुभ चिह्नों को स्पर्श न कर सकें. इस समय खाना पकाना या भोजन करना भी वर्जित माना गया है. इसमें पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ या नए काम की शुरुआत आदि नहीं करनी चाहिए.
चंद्र ग्रहण इतना ज्यादा महत्वपूर्ण क्यों है? नवग्रहों में सूर्य के बाद ज्योतिष में सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रह चंद्रमा ही है. ज्योतिष में चंद्रमा के बिना कोई गणना नहीं होती है. इसलिए चंद्रमा का ज्योतिष में एक प्रमुख स्थान दिया गया है. वैज्ञानिक दृष्टीकोण से चंद्रमा गुरुत्वाकर्षण शक्ति और सारी पृथ्वी के जल तत्व को नियंत्रित करता है. यह पृथ्वी के सर्वाधिक निकट है. इसलिए यह पृथ्वी को सीधी तौर से प्रभावित करता है. चंद्रमा पर घटने वाली हर छोटी बड़ी घटना का पृथ्वी पर प्रभाव जरूर पड़ता है. और ग्रहण जैसी बड़ी घटना का प्रभाव तो निश्चित तौर पर होता है. हर व्यक्ति का मन और भावनाएं चंद्रमा का ही क्षेत्र है. इसलिए चंद्रमा पर परिवर्तन से इंसान का मन तुरंत प्रभावित हो जाता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








