
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को ग्रहण के बाद घर और मंदिर को कैसे करें शुद्ध? करें ये उपाय
AajTak
Chandra Grahan 2026: ग्रहण खत्म होते ही क्या करें? घर, मंदिर और किचन की शुद्धि के अचूक नियम और उपाय। जानिए गंगाजल और नमक का सही इस्तेमाल कैसे करें।
Chandra Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण काल को एक अत्यंत संवेदनशील और 'भारी' समय माना जाता है. साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च (फाल्गुन पूर्णिमा) को लगने जा रहा है. खगोलीय घटना होने के साथ-साथ, धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान निकलने वाली नकारात्मक किरणें वातावरण में दूषित ऊर्जा छोड़ जाती हैं.
यही कारण है कि ग्रहण के सूतक काल से लेकर ग्रहण के खत्म होने तक मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और खान-पान में सावधानी बरती जाती है. ग्रहण खत्म होते ही पूरे घर का शुद्धिकरण करना बेहद जरूरी होता है ताकि नकारात्मकता दूर हो सके. जानते हैं ग्रहण के बाद घर, मंदिर और किचन को किस तरह से पवित्र किया जाना चाहिए.
स्नान और गंगाजल का उपयोग ग्रहण समाप्त होते ही सबसे पहले खुद को साफ करना चाहिए. पूरे घर के लोग स्नान करके साफ कपड़े पहनें. इसके बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें. गंगाजल को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना गया है, जो नकारात्मक ऊर्जा को तुरंत खत्म कर देता है.
मंदिर की सफाई और मूर्ति स्नान ग्रहण के बाद घर के मंदिर का शुद्धिकरण जरूरी है, क्योंकि ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं, इसके लिए सबसे पहले मूर्तियों से पुराना कपड़ा हटा दें. मंदिर के कोने-कोने को साफ पानी से पोंछें. भगवान की मूर्तियों को गंगाजल से स्नान कराएं. स्नान के बाद उन्हें नए वस्त्र पहनाएं, फिर से स्थापित करें.
ताजे फूल और आरती पुराने चढ़े हुए फूल और मालाएं हटा दें क्योंकि वे दूषित माने जाते हैं. मंदिर में ताजे फूल अर्पित करें, धूप-दीप जलाएं. शुद्धिकरण के बाद भगवान की आरती जरूर करें. आरती और मंत्रों की ध्वनि से घर का वातावरण फिर से भक्तिमय और सकारात्मक हो जाता है.
किचन और चूल्हे की सफाई किचन में शुद्धता का खास ध्यान रखें. ग्रहण के बाद गैस चूल्हा, स्लैब और अलमारियों को अच्छे से साफ करें. सिंक में रखे बर्तनों को दोबारा धो लें. अगर किसी खाने में आपने पहले से तुलसी का पत्ता डाला था, तो उसे अब निकाल दें. ग्रहण के बाद ताजा और सात्विक भोजन बनाना ही सबसे बेहतर होता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








