
Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण! 3 मार्च को सुबह इतने बजे शुरू हो जाएगा सूतक काल
AajTak
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर इसकी शुरुआत होगी और शाम 6 बजकर 46 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा. इस वर्ष के पहले चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर लागू हो जाएगा.
Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को पड़ रहा है. यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा. यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा. संयोग से इसी दिन शाम के समय होलिका दहन भी किया जाएगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई देने वाला है. चंद्र ग्रहण दोपहर के समय शुरू होगा और शाम को समाप्त होगा. ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले देश में सूतक काल लग जाएगा, जिसमें शुभ कार्य नहीं किए जाते. ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहण का समय और सूतक काल कब से प्रभावी होगा.
खंडग्रास चंद्र ग्रहण क्या होता है? जब पृथ्वी की छाया जिसे उम्ब्रा कहा जाता है, उसमें चंद्रमा का केवल कुछ हिस्सा ही प्रवेश करता है, तो उसे खंडग्रास चंद्र ग्रहण कहते हैं. इस दौरान चंद्रमा का बाकी हिस्सा रोशनी में रहता है. यानी चंद्रमा पूरी तरह काला नहीं दिखाई पड़ता है. बल्कि उसका कुछ हिस्सा ही कटा हुआ या धुंधला दिखाई पड़ता है.
चंद्र ग्रहण कब शुरू होगा? भारतीय समय के अनुसार, 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर इसकी शुरुआत होगी और शाम 6 बजकर 46 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा. इस वर्ष के पहले चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी.
सूतक काल कब से लगेगा? चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है. इसी आधार पर 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक काल प्रभावी हो जाएगा. और ग्रहण काल के साथ ही सूतक समाप्त होगा.
सूतक के दौरान क्या नहीं करना चाहिए? सूतक काल में सभी शुभ और मांगलिक कार्य रोक दिए जाते हैं. सूतक काल लगते ही मंदिरों के द्वार भी बंद कर दिए जाते हैं. ताकि कोई प्रतिमा या पवित्र वस्तु को स्पर्श न कर सके. इस समय खाना पकाना या भोजन करना भी निषिद्ध माना जाता है. पूजा, हवन, यज्ञ या नए कार्यों की शुरुआत से बचना चाहिए. इस दौरान गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है.
कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण? यह चंद्र ग्रहण भारत के अधिकांश क्षेत्रों में नजर आएगा, हालांकि हर जगह इसका दृश्य समान नहीं होगा. देश के कुछ सुदूर पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर अधिकतर स्थानों पर इसे देखा जा सकेगा. उत्तर-पूर्व भारत और अंडमान-निकोबार के कुछ इलाकों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में चंद्रोदय के समय ग्रहण दिखाई देगा. इसके अलावा यह पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर क्षेत्र और अमेरिका में भी देखा जा सकेगा.

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












