
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण इन 3 राशियों की बढ़ाएगा मुश्किल, सूतक लगते ही शुरू होगा असर
AajTak
भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा. और इसका समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा. ग्रहण का सूतक काल भी सुबह 6 बजकर 20 मिनट से आरंभ हो जाएगा. इस चंद्र ग्रहण का तीन राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव होगा.
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को भारत में चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा. भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा. और इसका समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा. ग्रहण का सूतक काल भी सुबह 6 बजकर 20 मिनट से आरंभ हो जाएगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह चंद्र ग्रहण तीन राशि के जातकों के लिए बड़ा नुकसानदायक साबित हो सकता है. और इसका प्रभाव भी सूतक काल लगते ही शुरू हो जाएगा. आइए जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण से किन राशियों को संभलकर रहना होगा.
सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए यह अवधि कठिनाइयों भरी रह सकती है. मन में चिंता और तनाव बना रहेगा. इस दौरान आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है. कार्यस्थल पर दबाव और टेंशन बढ़ने के आसार हैं. वरिष्ठों के साथ मतभेद हो सकते हैं. अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. इसलिए धन से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें. घर-परिवार और वैवाहिक जीवन में भी खटास आ सकती है. सेहत के लिहाज से सिरदर्द, थकावट या आंखों की परेशानी परेशान कर सकती है.
वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों को इस समय पैसों से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं. रुका हुआ धन मिलने में देर हो सकती है. नौकरी और कारोबार दोनों में स्थिति अस्थिर रह सकते हैं. सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद बढ़ सकते हैं. गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. मानसिक दबाव बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में भी दूरी आ सकती है. स्वास्थ्य के मामले में पेट या रक्तचाप से संबंधित समस्या उभर सकती है, इसलिए सतर्क रहें.
मीन राशि मीन राशि के लोगों के लिए यह समय बाधाओं और उलझनों से भरा रह सकता है. कामों में देरी होगी और प्रयासों का परिणाम तुरंत नहीं मिल पाएगा. खर्चों में बढ़ोतरी से आर्थिक स्थिति कमजोर लग सकती है. परिवार में तनाव और अपनों के साथ मतभेद होने की संभावना है. मानसिक बेचैनी और नींद न आने की समस्या भी परेशान कर सकती है. यात्रा करते समय सावधानी रखें और किसी पर भी जल्द भरोसा करने से बचें.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








