
Chandra Grahan 2022 Date & Time In India: इस राशि में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं
AajTak
Chandra Grahan 2022 Date & Time In India: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख मास की पूर्णिमा पर लगने वाला है. माना जा रहा है कि यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. इस साल 2 चंद्र ग्रहण लगेंगे और दोनों ही पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे.
Chandra Grahan 2022 India Date & Time : साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन 16 मई 2022 को लगने वाला है. साल का यह पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022 Date) पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लगता है. सूतक काल के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करना अशुभ माना जाता है. भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा, इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.
इस राशि में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
साल का यह पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा. इस दौरान इस राशिवालों के जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे. ग्रहण का लगना शुभ नहीं माना जाता है. इस दौरान वृश्चिक राशि के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2022 Timings In India)
भारतीय समयानुसार, साल का यह पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को सुबह 8 बजकर 59 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 23 मिनट कर लगेगा. इस पूरे साल में कुल 2 चंद्र ग्रहण लगेंगे और यह दोनों ही पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे.
कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022 Visibility in India)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










