
Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण 6 राशियों पर भारी, 80 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग
AajTak
Chandra Grahan 16 May 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा पर विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगेगा. इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ रही है. बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण दोनों परिघ योग में होंगे. ज्योतिषियों का कहना है कि ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा संयोग 80 साल बाद बनने जा रहा है.
Chandra Grahan 2022 Date & Time in India: कुछ दिन बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण सोमवार, 16 मई को लगेगा. ज्योतिषविदों के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा पर विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगेगा. इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ रही है. बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण दोनों परिघ योग में होंगे. ज्योतिषियों का कहना है कि ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा संयोग 80 साल बाद बनने जा रहा है. 8 दशक बाद बन रहे इस दुर्लभ संयोग से 6 राशि के लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी गई है.
कर्क- साल के पहले चंद्र ग्रहण पर कर्क राशि के जातकों को संभलकर रहना होगा. संतान से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. बच्चों के करियर और स्वास्थ्य के लिहाज से यह ग्रहण अच्छा नहीं है. चंद्र के बाद आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं. खर्चे आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं. घर में जमा पैसा भी हाथ से जा सकता है. आय के साधन कम होंगे.
तुला- साल के पहले चंद्र ग्रहण पर तुला राशि के जातकों को भी संभलकर रहना होगा. बहुत ज्यादा उत्साह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. आंख मूंदकर किसी बाहरी शख्स पर विश्वास करने से आप बड़ा धोखा उठा सकते हैं. छोटे से लाभ के चक्कर में बड़ा नुकसान हो सकता है. वाणी पर संयम रखें. सोच-समझकर ही किसी विषय में टिप्पणी करें.
धनु- किसी वाद-विवाद में पड़ने से धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में दिक्कतें बढ़ेंगी. वर्कप्लेस पर इमेज खराब हो सकती है. वाणी पर संयम ना रखने से आप बड़ा नुकसान उठा सकते हैं. मानसिक तनाव हो सकता है. पैसों की तंगी आपको घेर सकती है. आय पहले की तरह सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों में इजाफा हो सकता है.
मकर- मकर राशि वालों के लिए भी यह चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं है. शनिदेव आपकी राशि के स्वामी हैं और इस राशि में शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है. इसलिए इस राशि के जातकों को बहुत ज्यादा सावधान रहना होगा. जल्दबाजी में लिए फैसलों के बुरे नतीजे मिलेंगे. पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें. किसी अंजान शख्स की बातों में आकर निवेश ना करें. कर्ज या उधार से भी दूर रहें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










