
Chandigarh Mayor Election: चुनाव में धांधली का आरोप, 2 फरवरी को दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर पर बड़ा प्रदर्शन करेगी AAP
AajTak
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मेयर मामले में धांधली के आरोप के बाद दिल्ली में 2 फरवरी को बीजेपी हेडक्वार्टर पर बड़ा प्रदर्शन करेगी. प्रदर्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे. मंगलवार को हुए मेयर चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी.
आम आदमी पार्टी (AAP) चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोप के बाद दिल्ली में 2 फरवरी को बीजेपी हेडक्वार्टर पर बड़ा प्रदर्शन करेगी. प्रदर्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे. मंगलवार को हुए मेयर चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी. AAP का कहना है कि भाजपा ने फ्रॉड करके जीत दर्ज की है.
गौरतलब है कि मंगलवार को हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जीत गई. बीजेपी संख्याबल के लिहाज से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से पीछे थी. 20 पार्षदों वाला गठबंधन मेयर चुनाव में हार गया और 16 वोट के साथ मनोज सोनकर चुनावी बाजी जीतकर चंडीगढ़ शहर के अगले मेयर निर्वाचित हो गए. चंडीगढ़ मेयर चुनाव नतीजों के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साझा उम्मीदवार को वोटों का गणित पक्ष में होते हुए भी हार का सामना करना पड़ा.
जानिए चंडीगढ़ नगर निगम का नंबर गेम चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं और एक सांसद का वोट है. कुल 36 वोट वाले मेयर चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए 19 वोट के आंकड़े तक पहुंचना जरूरी था. बीजेपी के पास उसके अपने पार्षदों, सांसद मिलाकर संख्याबल 15 वोट तक ही पहुंच रहा था. शिरोमणि अकाली दल के एकमात्र पार्षद का वोट भी जोड़ लें तो बीजेपी का वोट 16 तक ही पहुंच रहा था. दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी के 13 और कांग्रेस के सात मिलाकर वोटों का आंकड़ा 20 तक पहुंच जा रहा था. दोनों दलों ने जब हाथ मिलाकर साझा उम्मीदवार उतारा, मेयर चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित मानी जाती रही थी. लेकिन जब नतीजे आए, बीजेपी जीत का परचम लहरा चुकी थी.
ऐसे बिगड़ गया कांग्रेस-AAP का खेल मेयर चुनने के लिए सभी 35 पार्षदों और सांसद किरण खेर ने वोट डाले. वोटिंग के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई. बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में 16 वोट पड़े थे. शिरोमणि अकाली दल के एकमात्र पार्षद का वोट जोड़कर इतना ही पहुंच रहा था. वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साझा उम्मीदवार के पक्ष में 20 वोट पड़े थे.
अब हुआ ये कि कांग्रेस-AAP उम्मीदवार के पक्ष में पड़े 20 में से आठ वोट रिजेक्ट हो गए. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वोट 13 प्लस 7 यानी 20 से 8 वोट रिजेक्ट होने की वजह से माइनस हो गए. इसके बाद दोनों दलों के साझा उम्मीदवार को मिले वैलिड वोट 12 ही बचे. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के 12 वैलिड वोट के मुकाबले बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर के पक्ष में 16 वोट थे. वोटों की गिनती के बाद बीजेपी उम्मीदवार को विजयी घोषित कर दिया गया. आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कोर्ट जाने का ऐलान किया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









