
Chandani Chowk Fire: उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भागीरथ मार्केट का किया दौरा, बनाई अनुशासनिक कमेटी
AajTak
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने चांदनी चौक के भागीरथ मार्केट का दौरा किया. उन्होंने बताया कि अभी वहां कूलिंग का काम चल रहा है. इसके साथ ही उन्होंने भीड़भाड़ वाले ऐसे मार्केट्स जिनमें बहुत भीड़ होती है, वहां ऐसे हादसों से बचने के उपायों के लिए एक कमेटी बनाई है, जो 30 दिनों के अंदर रिपोर्ट में सौंपेंगी.
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार की रात को लगी आग पर अब तक काबू नहीं हो पाया है. भागीरथ पैलेस में लगी आग ऐसी भड़की उसने करीब 150 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इस आग की चपेट में आने से 4 बिल्डिंग पूरी तरह ढह चुकी हैं और अभी भी आग धधक रही है. आग को बुझाने के लिए 80 से ज्यादा फायर टेंडर मौके पर जुटे हुए हैं.
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने चांदनी चौक के इस इलाके का दौरा किया. उन्होंने बताया कि अभी वहां कूलिंग का काम चल रहा है. यहां लटकते तार, सर्किट, पुरानी इमारतों, पानी की कमी और संकरी गलियां हैं, ऐसा क्षेत्र खतरनाक रूप से आग की चपेट में है.
उपराज्यपाल ने बनाई अनुशासनिक कमेटी
एलजी ने बताया कि उन्होंने एक अनुशासनिक कमेटी का गठन किया है, जो चांदनी चौक, सदर बाजार, पहाड़गंज जैसे क्षेत्रों में निवासियों और अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ ऐसे मामलों को सुलझाने के तरीकों पर 30 दिनों में रिपोर्ट पेश करेगी.
'आग दूसरे मार्केट की ओर बढ़ रही है'

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









