
Chanakya Niti: ये गलतियां राजा को भी बना देती हैं रंक, चाणक्य कर गए हैं सावधान
AajTak
Chanakya Niti:चाणक्य (जिसे विष्णुगुप्त और कूटनीति के पितामह भी कहा जाता है) प्राचीन भारत के महान विचारक, शिक्षक और राजनीतिज्ञ थे. उन्होंने मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य को सत्ता में लाने और शासन चलाने में अहम भूमिका निभाई.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को बड़े रणनीतिकारों और विचारकों में गिना जाता है. चाणक्य मानते थे कि इंसान की कामयाबी सिर्फ उसकी डिग्री या प्रतिभा से नहीं, बल्कि उसकी रोजमर्रा की आदतों से तय होती है. कई बार हम कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो धीरे-धीरे हमारे करियर, पैसों और मन की शांति को नुकसान पहुंचाती हैं. अगर आपको लगता है कि जिदगी में आगे बढ़ने में रुकावट आ रही है, तो इन पांच बातों पर जरूर ध्यान दें.
आलस: तरक्की की सबसे बड़ी रुकावट
चाणक्य के अनुसार आलस ऐसा दुश्मन है, जो बिना सामने आए ही इंसान को हारने पर मजबूर कर देता है. जो लोग अपने काम को टालते रहते हैं, वे समय के साथ पीछे छूट जाते हैं. समय किसी के लिए नहीं रुकता. जो व्यक्ति अपने समय की कद्र नहीं करता, उससे सफलता और धन दोनों दूर ही रहते हैं.
गलत लोगों की संगति
चाणक्य कहते हैं कि इंसान जैसा बनता है, वैसी ही उसकी संगत होती है. नकारात्मक सोच रखने वाले और गलत आदतों में फंसे लोग आपकी तरक्की में सबसे बड़ी रुकावट बनते हैं. जो लोग हर समय शिकायत करते रहते हैं या आपको हतोत्साहित करते हैं, उनसे दूरी बनाना ही बेहतर है. मेहनती और सकारात्मक लोगों के साथ रहना आगे बढ़ने का पहला कदम है.
सीखने से भागना

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









