
Chanakya Niti: बच्चों को बिगाड़ देते हैं ऐसे मां-बाप, हमेशा करते हैं 3 बड़ी गलतियां
AajTak
किसी भी बच्चे के लिए सबसे पहला स्कूल उसके मां-बाप ही होते हैं. उनसे संस्कारों को सीखकर ही वह भविष्य के लिए तैयार होता है. हालांकि, कई बार माता-पिता की कुछ आदतें बच्चों के लिए दुश्मन समान होती हैं. ऐसे बच्चे हमेशा बिगड़ जाते हैं और एक समय आता है, जब स्थिति हाथों से निकल जाती है.
बच्चों की अच्छी परवरिश करना आसान काम नहीं है. माता-पिता ने बचपन में अपने बच्चे को किस तरह के संस्कार दिए, किस तरह से जीवन से परिचय कराया, उसी अनुसार ही बच्चा आने वाले भविष्य के लिए तैयार होता है. बच्चे के सामने आप जैसा व्यवहार करते हैं, वैसा ही सीखता है. इसी वजह से छोटे बच्चों के सामने माता-पिता अक्सर अपना व्यवहार अच्छा ही रखने की कोशिश भी करते हैं.
हालांकि, कई बार वही मां-बाप कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनका नुकसान उन्हें भविष्य में देखने को मिलता है. आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में तीन ऐसी गलतियों का जिक्र किया है, जो बच्चों को हमेशा नुकसान पहुंचा देती हैं.
कड़वी भाषा
बच्चों के सामने कई माता-पिता दूसरे लोगों के प्रति अपनी भाषा काफी कड़वी इस्तेमाल करते हैं, जबकि ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है. इंसान को हमेशा मधुर भाषी होना चाहिए क्योंकि बोलचाल ही दूसरों के बीच इंसान को प्रभावी बनाती है. ऐसे में बच्चों पर तो खासतौर पर इसका प्रभाव पड़ता है.
कभी भी बच्चों के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. वरना आगे चलकर बच्चा भी आपकी नकल करेगा और दूसरों के लिए ऐसी ही भाषा का इस्तेमाल करेगा. इस वजह से आपको कई मौकों पर शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है.
झूठ बोलना झूठ बोलना वैसे ही काफी गलत होता है, खासतौर पर अगर बच्चे के सामने बोला जाए तो वह उसपर बुरा प्रभाव भी डालता है. काफी लोग अपने बच्चों के सामने ही दूसरों से झूठ बोल देते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए. आपको झूठ बोलता हुआ देखकर बच्चा भी तुरंत झूठ बोलना सीखना शुरू हो जाएगा. बच्चे की यही आदत ना सिर्फ उसके लिए बल्कि आपके लिए भी घातक साबित हो सकती है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










