Chanakya Niti: इन 5 गुणों वाली स्त्री पति के लिए मानी जाती है बेहद भाग्यशाली
ABP News
Chanakya Niti में स्त्रियों से संबंधित कई बातें बताई गई हैं. यहां आप जानेंगे चाणक्य की उस नीति के बारे में जिसमें भाग्यशाली महिलाओं का जिक्र किया गया है.
Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ माने जाते हैं. इनकी नीतियां केवल देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं. ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति चाणक्य नीति की बातों का अनुसरण कर लेता है उसका जीवन सफल हो जाता है. चाणक्य नीति में मानव समाज के कल्याण से संबंधित कई नीतियां बताई गई हैं. चाणक्य की ही नीतियों के दम पर चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट बनने में सफल हो सके. चाणक्य नीति में स्त्रियों से संबंधित भी कई बातें बताई गई हैं. यहां आप जानेंगे इनकी उस नीति के बारे में जिसमें भाग्यशाली महिलाओं का जिक्र किया गया है.
चाणक्य नीति कहती है कि धार्मिक विचारों वाली स्त्री से शादी करके व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है. ऐसी स्त्री घर को स्वर्ग बनाकर रखती हैं. जिस घर में रोजाना सुबह-शाम पूजा- पाठ होती है, वहां पर भगवान का सदैव वास रहता है। ऐसे घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती और घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहता है.