Champions trophy Reached Pakistan: पाकिस्तान को झटका, PoK नहीं जाएगी चैम्पियंस ट्रॉफी, भारत की आपत्ति के बाद ICC का फैसला
AajTak
Champions Trophy Reached Pakistan: अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी होनी है. इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पाकिस्तान भेज दिया है. यह ट्रॉफी गुरुवार (14 नवंबर) को इस्लामाबाद पहुंच गई है. मगर इसी बीच पाकिस्तान को एक तगड़ा झटका लगा है. वो इस ट्रॉफी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) नहीं भेज सकेंगे.

दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने प्लान तैयार किया था कि वो इस ट्रॉफी को 16 से 24 नवंबर के बीच ट्रॉफी के पूरे पाकिस्तान में घुमाया जाएगा. इसे दुनिया की दूसरी सबसे ऊंटी पर्वत चोटी K2 पर भी ले जाया जाएगा.
साथ ही इसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के तीन शहरों स्कार्दु, मुर्री और मुजफ्फराबाद में भी ले जाने का फैसला किया गया था. मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आपत्ति के बाद ICC ने इस पर संज्ञान लिया है. साथ ही पाकिस्तान को यह आदेश दिया है कि यह ट्रॉफी अब PoK नहीं जाएगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.