
Chali Chali Song Out: कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ का पहला गाना रिलीज
AajTak
कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ का पहला गाना ‘चली चली’ रिलीज हो चुका है. इस गाने में कंगना पानी में डांस करती नजर आ रही हैं. फैन्स उनकी अदाओं के दीवाने हो रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ का पहला गाना ‘चली चली’ रिलीज हो चुका है. इस गाने में कंगना पानी में डांस करती नजर आ रही हैं. फैन्स उनकी अदाओं के दीवाने हो रहे हैं. इस गाने की खास बात यह है की इस गाने को साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस समेंथा अक्केंनी ने हिंदी, तमिल और तेलुगू जैसी तीन भाषाओं में रिलीज किया है. गाने के प्रति अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ”अम्मा की बेजोड़ इनायत और स्क्रीन पर उनकी शानदार उपस्थिति को सब जानते हैं. सिनेमा से लेकर सीएम तक उनके नायब सफर के लिए. फिल्म की टीम जो रिलीज कर रही है, सब कुछ मेरे लिए बहुत प्यारा है. भगवान का आशीर्वाद उनके साथ है.”More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












