
Chaitra Navratri 2023 Date: नवरात्रि आने में सिर्फ एक दिन बाकी, नोट कर लें ये जरूरी पूजन सामग्री की लिस्ट
AajTak
Chaitra Navratri 2023: इस बार चैत्र नवरात्रि का महापर्व 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है और इसका समापन 30 मार्च को होगा. नवरात्रि के इन पावन नौ दिनों में भक्तों द्वारा मां के सभी नौ स्वरूपों की पूरी श्रद्धा-भक्ति और विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के समय में भगवती देवी दुर्गा मां धरती पर अवतरित होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा दृष्टि का आशीर्वाद देती हैं.
Chaitra Navratri 2023 Samagri: नवरात्रि का पर्व आने वाला है. नवरात्रि के नौ तक देवी शक्ति के नौ अलग अलग रूपों पूजा की जाती है. इस बार नवरात्रि 22 मार्च से शुरू होने जा रही है और इसका समापन 30 मार्च को होगा. साथ ही इस दिन से विक्रम संवत 2080 यानी हिंदू नववर्ष का आगमन भी हो जाएगा. एक साल में चार बार नवरात्रि आती है. देशभर में यह त्योहार अलग-अलग ढंग से मनाते हैं, लेकिन एक चीज जो हर जगह सामान्य होती है वो है मां दुर्गा की पूजा. हर व्यक्ति नवरात्रि के समय में माता को प्रसन्न करने के लिए पूरी श्रद्धा से पूजा करता है और अपने सभी दुखों को दूर करने की प्रार्थना करता है. अब जानते हैं नवरात्रि की सामग्री के बारे में.
नवरात्रि की आवश्यक सामग्री
माता रानी की सामग्री
नवरात्रि के मौके पर नवदुर्गा का श्रृंगार किया जाता है. पूजा के लिए मां दुर्गा की तस्वीर या प्रतिमा ली जा सकती है. इसके साथ कुमकुम या बिंदी, सिंदूर, काजल, मेहंदी, गजरा, लाल रंग का जोड़ा, मांग टीका, नथ, कान के झुमके, मंगल सूत्र, बाजूबंद, चूड़ियां, कमरबंद, बिछुआ, पायल आदि.
कलश स्थापना की सामग्री
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है. माना जाता है कि इस कलश में 33 कोटि देवी देवता होते हैं. कलश स्थापना के लिए थोड़ी सी मिट्टी, मिट्टी का घड़ा, मिट्टी का ढक्कन, कलावा, नारियल, गंगाजल, लाल रंग का कपड़ा, एक मिट्टी का दीपक, अक्षत, हल्दी-तिलक, पान के पत्ते, जौ, फूल-माला, भोग के लिए फल और मिठाई, रंगोली के लिए आटा, मिट्टी की कटोरी के ऊपर रखने के लिए चावल या गेहूं. मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर, चौकी, चौकी पर बिछाने के लिए लाल या पीला कपड़ा, लाला चुनरी, पाठ के लिए दुर्गासप्तशती पुस्तक, दुर्गा चालीसा.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









