
Chaitra Navratri 2022: 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि, जानें घटस्थापना का मुहूर्त और वास्तु के उपाय
AajTak
Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. माना जाता है कि मां दुर्गा जिससे भी प्रसन्न होती हैं, उस पर खास कृपा करती हैं. यूं तो साल भर में चार नवरात्रि आती हैं लेकिन शारदीय और चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है.
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है. इस साल चैत्र नवरात्रि का त्योहार शनिवार, 2 अप्रैल 2022 से शुरू होगा और सोमवार, 11 अप्रैल 2022 को समाप्त होगा. मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और धन की देवी माना जाता है.
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है. जो भक्त पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करता है उसे माता का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है. चैत्र नवरात्रि आने में कुछ ही दिन बाकी है तो आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के दौरान घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2022 Ghatasthapana Shubh Muhurat) और वास्तु के उपाय-
चैत्र नवरात्रि 2022 शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2022 Shubh Muhurat)
चैत्र घटस्थापना शनिवार, अप्रैल 2, 2022 को चैत्र नवरात्रि घटस्थापना का मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 22 मिनट से 08 बजकर 31 मिनट तक घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त - 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक घटस्थापना मुहूर्त प्रतिपदा तिथि पर है. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 01, 2022 को सुबह 11 बजकर 53 मिनट से शुरू प्रतिपदा तिथि समाप्त - अप्रैल 02, 2022 को सुबह 11 बजकर 58 मिनट तक
चैत्र नवरात्रि वास्तु के उपाय (Chaitra Navratri Vastu Upay)
ज्योतिषी करिश्मा कौशिक के मुताबिक, चैत्र नवरात्रि के दौरान वास्तु के कुछ उपाय करने से आपको सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. आइए जानते हैं वास्तु के इन उपायों के बारे में -

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










