
Chaitra Navratri 2022: जानें नवमी तिथि का शुभ मुहूर्त, कन्या पूजन समेत हवन विधि और सामग्री
AajTak
Chaitra Navratri 2022 Navami Tithi: चैत्र नवरात्रि में पूरे नौ दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विधान है. नवमी के दिन सिद्धिदात्री मां का पूजन किया जाता है. वैसे तो अष्टमी के दिन भी कन्या पूजन किया जाता है लेकिन नवमी के दिन कन्या पूजन करना विशेष फलदायी माना जाता है. कन्या पूजन के बाद ही भक्तों के नवरात्रि संपन्न माने जाते हैं.
Chaitra Navratri 2022 Navami Tithi Shubh Muhurat: नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. माता सिद्धिदात्री को मां दुर्गा का नौवा स्वरूप माना जाता है. नवरात्रि के नौवें दिन कन्या पूजन भी किया जाता है. यह दिन नवरात्रि का अंतिम दिन होता है. बहुत से लोग नवरात्रि की नवमी तिथि को कन्या पूजन करते हैं. इस दिन लोग हवन करके कन्या पूजन करते हैं और रात में नवरात्रि का पारण किया जाता है. इसके बाद दशमी के दिन मूर्ति विसर्जन किया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं नवमी तिथि का शुभ मुहूर्त, हवन सामग्री लिस्ट और विधि-
चैत्र नवरात्रि 2022 नवमी तिथि शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2022 Navami Shubh Muhurat)
इस साल नवमी रविवार के दिन पड़ रही है. चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि 10 अप्रैल 2022 को है.
नवमी तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 10, 2022 की रात्रि 01 बजकर 23 मिनट से शुरू नवमी तिथि समाप्त - अप्रैल 11, 2022 को सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर समाप्त
नवमी के दिन कैसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा (Maa siddhidatri Pujan Vidhi)
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. - मां की फोटो या मूर्ति को गंगाजल से साफ कर लें. - मां को सफेद रंग के कपड़ें अर्पित करें. - इसके बाद सफेद रंग के फूल मां को चढ़ाएं. - फिर मां को फल, मिठाई और पंच मेवा अर्पित करें. - इसके बाद मां के आगे घी का दीपक जलाएं. - फिर पूजा और आरती करें और मां सिद्धिदात्री का ध्यान करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










