
Chaitra Navratri 2022: अष्टमी तिथि को लेकर दूर करें कंफ्यूजन, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और नियम
AajTak
Chaitra Navratri 2022 Ashtami Tithi: चैत्र नवरात्रि में पूरे नौ दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विधान है. नवरात्रि में अष्टमी-नवमी का खास महत्व होता है. अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है. इस साल अष्टमी तिथि शनिवार को पड़ रही है. चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 9 अप्रैल 2022 को है.
Chaitra Navratri 2022 Ashtami Tithi Shubh Muhurat: संपूर्ण देश में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दौरान मां दुर्गा (Goddess Durga) के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है. कई लोग सप्तमी तक व्रत रखते हैं और अष्टमी पूजन करते हैं. वहीं, कुछ लोग अष्टमी तिथि तक व्रत रखकर नवमी पूजते हैं. लेकिन इस बार लोगों को अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है. तो आइए जानते हैं कब है अष्टमी तिथि. साथ ही जानिए कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और नियम-
चैत्र नवरात्रि 2022 अष्टमी तिथि शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2022 Ashtami Shubh Muhurat)
बता दें कि इस साल अष्टमी तिथि शनिवार को पड़ रही है. अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है. चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 9 अप्रैल 2022 को है.
प्रारम्भ - 8 अप्रैल रात 11 बजकर 5 मिनट से शुरूसमाप्त- 10 अप्रैल सुबह 1 बजकर 23 मिनट पर समाप्त
अष्टमी पूजा विधि (Ashtami 2022 Puja Vidhi)
- अष्टमी तिथि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










