
Chaitra Maas 2022: शुरू हुआ चैत्र मास, भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, इन्हें करने से मिलेगा लाभ
AajTak
Chaitra Maas 2022 : चैत्र हिंदू पंचांग का पहला महीना होता है. इस महीने की शुरुआत होली से होती है. धार्मिक दृष्टि से यह महीना काफी महत्व रखता है. इस महीने में कई व्रत और त्योहार आते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं.
चैत्र मास की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म में चैत्र के महीने का काफी महत्व होता है. चैत्र मास से ही भारतीय नव वर्ष की शुरुआत होती है. 18 मार्च 2022 या होली के दिन से चैत्र मास की शुरुआत होती है. हिंदू वर्ष का पहला मास होने के कारण चैत्र का बहुत अधिक महत्व होता है. अनेक पावन पर्व इस मास में मनाए जाते हैं. चैत्र मास की पूर्णिमा चित्रा नक्षत्र में होती है इसी कारण इस महीने का नाम चैत्र पड़ा. मान्यता है कि सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना आरंभ की थी. वहीं सतयुग की शुरुआत भी चैत्र माह से मानी जाती है.
क्यों खास माना जाता है चैत्र का महीना
माना जाता है इस मास से सर्दियां समाप्त हो जाती है और गर्मियों की शुरुआत होती है. पर्यावरण में आसपास काफी हरियाली रहती है. इस समय तरह-तरह के फूल खिलते हैं. चैत्र मास में मां दुर्गा की पूजा की जाती है इस मास में चैत्र नवरात्रि का त्योहार भी मनाया जाता है.
चैत्र मास में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन
गुड और मिश्री का सेवन- व्रत के दौरान नमक वाली चीजों का सेवन नहीं किया जाता. ऐसे में लोग अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करते हैं, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप इस दौरान मीठी चीजों के सेवन से बचें.
इन फलों का सेवन- चैत्र का महीने में सर्दियां जाती हैं और गर्मियां आने लगती हैं. ऐसे में इस दौरान खट्टे फलों का सेवन करने से आपकी तबीयत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. तो इस दौरान साधारण भोजन का सेवन करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










