
CG Politics में नेहरू की एंट्री, रमन बोले- पोस्टमॉर्टम करूंगा तो कांग्रेस के पेट में होगा दर्द
Zee News
जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात को बीजेपी अक्सर नेहरू की देन बताती रही है. अब छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी जम्मू-कश्मीर में बढ़ रही हिंसा के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार बताया है.
सत्य प्रकाश/रायपुर: जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात को बीजेपी अक्सर नेहरू की देन बताती रही है. अब छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी जम्मू-कश्मीर में बढ़ रही हिंसा के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार बताया है. रमन सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के ये हालात पंडित जवाहर लाल नेहरू की वजह से हैं.
देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूर्ण होने के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रायपुर में मंडी गेट स्थित मधु पिल्ले स्कूल के वैक्सिनेशन सेंटर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन को लेकर अर्जित की गई बड़ी उपलब्धि पर केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की तो वहीं कांग्रेस पर तंज भी कसा. भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंचने पर पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस के मित्रों की जुबान बंद हो चुकी है. राहुल गांधी और भूपेश बघेल को पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहिए.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








