
CCTV फुटेज गायब, आईफोन फॉर्मेट... स्वाति बोलीं- चीख चीखकर बता रही थी विभव ने बेरहमी से पीटा, वीडियो का वो हिस्सा Edit कर दिया
AajTak
आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार रात दावा किया कि उनके साथ 13 मई को मुख्यमंत्री आवास में हुई पिटाई का सीसीटीवी फुटेज "गायब" हो गया है. उन्होंने कहा कि जो भी वीडियो जारी किए जा रहे हैं वो एडिटेड हैं.
आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम आवास पर हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस बीच तीस हजारी कोर्ट ने मामले के आरोपी विभव कुमार को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. शनिवार को जब विभव की पुलिस कस्टडी की मांग को लेकर तीस हजारी कोर्ट में बहस हुई तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ.
दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने विभव कुमार की हिरासत पर बहस करते हुए कोर्ट को बताया, 'हमने डीवीआर मांगा, वह पेन ड्राइव में दिया गया...फुटेज खाली पाई गई. पुलिस को आईफोन दे दिया गया है, लेकिन अब आरोपी पासवर्ड नहीं बता रहा है. फ़ोन को फ़ॉर्मेट कर दिया गया है.'
अपर लोक अभियोजक ने कहा कि आरोपी आज भी घटना स्थल पर मौजूद था. वहीं विभव कुमार के वकील राजीव मोहन ने कहा मोबाइल को फार्मेट की बात सही भी है तो भी उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है.
यह भी पढ़ें: 18 साल पहले केजरीवाल के NGO से जुड़ी थीं स्वाति मालीवाल, पढ़ें- AAP संग 'दोस्ती से दुश्मनी' तक की कहानी
स्वाति मालीवाल का पोस्ट
कोर्ट में हुई बहस पर स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए , 'पहले मुझे बेरहमी से Bibhav ने पीटा. थप्पड़ और लातें मारी. जब मैंने ख़ुद को छुड़ा के 112 कॉल करी, तो बाहर जाकर सिक्योरिटी बुलाई और वीडियो बनाने लगा. मैं सिक्योरिटी को चीख-चीख के बता रही थी की मुझे बहुत बेरहमी से Bibhav ने पीटा है. वो पूरा लंबा हिस्सा वीडियो का edit कर दिया गया. सिर्फ 50 सेकंड रिलीज़ किए गये जब मैं सिक्योरिटी वालों को समझा समझा के खीज चुकी थी. अब फ़ोन फॉर्मेट करके पूरी वीडियो Delete कर दी ? CCTV की फुटेज भी ग़ायब! साज़िश की भी हद्द है!'

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







