
CBSE, ICSE 12th Exam 2021: परीक्षाएं रद्द होने की है आशंका, बोर्ड कर रहे हैं ये तैयारियां
AajTak
Class 12 Board Exam 2021: CICSE बोर्ड ने अपने संबद्ध स्कूलों को कक्षा 11 के फाइनल एग्जाम और कक्षा 12 के सेशनल एग्जाम्स के मार्क्स बोर्ड को जमा करने का निर्देश दिया है. हालांकि, बोर्ड की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि क्या परीक्षा रद्द होने की संभावना है.
Class 12 Board Exam 2021: देश में फैली कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए, CBSE और CISCE बोर्ड स्थगित हुई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. परीक्षाएं रद्द कर वैकल्पिक मूल्यांकन किया जा सकता है, या फिर परीक्षा को छोटे प्रारूप में आयोजित किया जा सकता है. जानकारी के अनुसार, ज्यादातर राज्यों ने अगस्त में प्रमुख विषयों के लिए कम अवधि की परीक्षाओं का विकल्प चुना है. बता दें, COVID-19 स्थिति की अभी भी समीक्षा की जा रही है और परीक्षा रद्द करना और वैकल्पिक मूल्यांकन कर छात्रों को प्रमोट करना अभी भी एक विकल्प है. इस बीच, CICSE बोर्ड ने अपने संबद्ध स्कूलों को कक्षा 11 के फाइनल एग्जाम और कक्षा 12 के सेशनल एग्जाम्स के मार्क्स बोर्ड को जमा करने का निर्देश दिया है. हालांकि, बोर्ड की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि क्या परीक्षा रद्द होने की संभावना है. स्कूलों ने बोर्ड द्वारा निर्धारित 07 जून की समय सीमा तक सभी मार्क्स अपलोड करने का काम करना शुरू कर दिया है. शिक्षा मंत्रालय ने कहा, "अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है और 01 जून तक अंतिम निर्णय की घोषणा की जाएगी. शिक्षामंत्री पहले ही जोर दे चुके हैं कि छात्रों की सुरक्षा प्राथमिकता है लेकिन ये परीक्षाएं भी महत्वपूर्ण हैं." इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट 31 मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने के निर्देश की मांग वाली याचिका पर भी सुनवाई करेगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










