
CBSE Exam 2025: करीब 44 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
AajTak
CBSE Admit Card 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले करीब 44 लाख स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है. बोर्ड ने परीक्षा संगम पोर्टल पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी.
CBSE 10th, 12th Admit Card 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आधिकारिक वेबसाइट परीक्षा संगम पोर्टल पर एडमिट कार्ड जारी किया. लेकिन स्टूडेंट्स सीधे चेक या डाउनलोड नहीं कर सकते. आइए जानते हैं कैसे मिलेगा सीबीएसई एडमिट कार्ड.
सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइट https://parikshasangam.cbse.gov.in/ps/frmSchool पर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का हॉल टिकट जारी किया है, लेकिन स्टूडेंट्स इसे सीधे चेक या डाउनलोड नहीं कर सकते. सिर्फ स्कूल प्रिंसिपल या स्कूल हेड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. वेरिफाई करने के बाद स्कूल हेड स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड देते हैं.
ऑनलाइन सीबीएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
स्टेप 1: स्कूल हेड सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: 'परीक्षा संगम' पोर्टल पर क्लिक करें और फिर 'Continue' चुनें.
स्टेप 3: इस पेज पर स्कूल (गंगा) टैब पर क्लिक करें.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








