
CBSE Compartment Admit Card 2024: सीबीएसई 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
AajTak
CBSE Compartment Exam Admit Card 2024: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. CBSE के कम्पार्टमेंट एग्जाम 15 जुलाई से शुरू होंगे.
CBSE Compartment Exam 2024 Admit Card: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर 10वीं और 12वीं के कम्पार्टमेंट एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन छात्रों की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में कम्पार्टमेंट आई है, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. कम्पार्टमेंट एग्जाम से जुड़ी सारी जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करें.
CBSE के कम्पार्टमेंट एग्जाम 15 जुलाई से शुरू होंगे. 10वीं का कम्पार्टमेंट एग्जाम एक ही दिन यानी 15 जुलाई को ही होगा, जबकि 12वीं बोर्ड का कम्पार्टमेंट एग्जाम 15 जुलाई से शुरू होंगे. CBSE ने रेगुलर और प्राइवेट, दोनो के ही कम्पार्टमेंट एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी किया है. प्राइवेट आवेदन करने वाले छात्र वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं जबकि रेगुलर छात्रों को अपने कम्पार्टमेंट एग्जाम का एडमिट कार्ड अपने स्कूल से लेना होगा.
CBSE Compartment Exam 2024 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं- स्टेप 1: CBSE आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए 'compartment admit card' लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: दिए गए 'admit card for private candidates' लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 4: अपनी आवेदन संख्या और रोल नंबर फिल करें. स्टेप 5: अब 'submit' पर क्लिक करें. स्टेप 6: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.
अभी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें-
छात्रों के लिए सलाह है कि एग्जाम सेंटर पर अपना एडमिट कार्ड और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त आईडी प्रूफ अवश्य ले जाएं अन्यथा की स्थिति में एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने 13 मई को कक्षा 10वीं-12वीं के परिणामों की घोषणा की थी.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










