
CBSE Board Update: अगले साल से वापस लौटैगा पैटर्न, एक ही बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं
AajTak
CBSE Board Exam Update: बोर्ड के फैसले पर दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने असहमति जताई है. उन्होंने कहा कि साल के आखिर का एक एग्जाम हाई-स्टेक एग्जाम नहीं होना चाहिए. 12वीं की परीक्षा एक लर्निंग का एग्जाम होनी चाहिए.
CBSE Board Exam Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अगले शैक्षणिक वर्ष से फिर से एक बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के पैटर्न को बहाल करने का निर्णय लिया है. इसका अर्थ है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में आयोजित करने के बजाय, एक बार फिर से परीक्षाएं पहले की तरह एक ही बार आयोजित की जाएंगी. हालांकि, परीक्षाएं बोर्ड द्वारा संशोधित 30 प्रतिशत घटे हुए सिलेबस पर ही आधारित होंगी.
बोर्ड के फैसले पर दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने असहमति जताई है. उन्होंने कहा कि साल के आखिर का एक एग्जाम हाई-स्टेक एग्जाम नहीं होना चाहिए. 12वीं की परीक्षा एक लर्निंग का एग्जाम होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ''अभी जो सिस्टम है उसके मुताबिक साल में दो बार इवैल्यूएशन होगा और उसी पर आखिरी नतीजे निकलेंगे, लेकिन अगले साल से CBSE उसको वापस ले रहा है. इसमें मुझे थोड़ी दिक्कत है. साल के आखिर में हाई-स्टेक एग्जाम होने के बजाय कंटिन्युअस लर्निंग मकैनिज़्म होना चाहिए.''
शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए, CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं को 2 भाग में विभाजित किया था. कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण 2020-21 शैक्षणिक वर्ष के लिए बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के बाद यह निर्णय लिया गया था. छात्रों का मूल्यांकन पिछली परीक्षाओं, व्यावहारिक परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन में उनके अंकों के आधार पर किया गया था. सत्र 2021-22 की टर्म- I बोर्ड परीक्षा पिछले साल नवंबर-दिसंबर में आयोजित की गई थी, जबकि टर्म- II परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होने वाली है. टर्म 1 परीक्षा के रिजल्ट जारी हो चुके हैं और टर्म- II परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड रिलीज़ कर दिए गए हैं.
जानकारी के अनुसार, बोर्ड का कहना है कि स्कूलों द्वारा प्राप्त अनुमोदन के आधार पर यह फैसला लिया गया है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) का प्रस्ताव है कि सभी छात्रों को एक शैक्षणिक वर्ष में दो मौकों पर बोर्ड परीक्षा देने की अनुमति दी जाए. एक मुख्य परीक्षा और एक सुधार के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा. इंप्रूवमेंट एग्जाम के चलते बोर्ड परीक्षा हाई-स्टेक एग्जाम नहीं रहेंगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










