
CBSE Board Exams 2023: CBSE की 10th-12th की वायरल डेटशीट पर न करें यकीन, बोर्ड ने बताया फेक
AajTak
CBSE Board Exams 2023: बोर्ड ने अभी डेटशीट का ऐलान नहीं किया है और अधिकारियों ने कहा कि ये जल्द ही किया जाएगा. बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "डेटशीट के कई संस्करण फर्जी हैं. परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा और छात्रों और अभिभावकों को आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए."
CBSE Board Exams 2023 Class 10 and 12: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं से जुड़ी एक महत्तवपूर्ण सूचना जारी की है. दरअसल सीबीएसई ने कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट फर्जी है.
बोर्ड ने अभी डेटशीट का ऐलान नहीं किया है और अधिकारियों ने कहा कि ये जल्द ही किया जाएगा. बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "डेटशीट के कई संस्करण फर्जी हैं. परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा और छात्रों और अभिभावकों को आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए."
15 फरवरी से शुरू होंगे थ्योरी एग्जाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पहले घोषणा की थी कि वह 15 फरवरी, 2023 से शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा 10 और 12 के लिए थ्योरी एग्जाम आयोजित करेगा.
"प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से शुरू होंगी और स्कूलों को तब तक के लिए पाठ्यक्रम पूरा करने का निर्देश दिया गया है. कक्षा 12 के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम केवल बोर्ड द्वारा नियुक्त बाहरी परीक्षकों द्वारा आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 10 के लिए आंतरिक परीक्षकों द्वारा ये आयोजित की जाएंगी.” अधिकारी ने समझाया.
बोर्ड ने सभी विषयों के लिए मार्किंग स्कीम के साथ विषयवार सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के सैंपल पेपर भी जारी कर दिए हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










