
CBSE Board Exam Result 2021 Update: कब जारी होने हैं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट, ये है टेंटेटिव डेट
AajTak
CBSE Board 10th, 12th Exam Result 2021 Update: बोर्ड ने 12 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया है जिसे रिजल्ट तैयार करने का फॉर्मूला तय करना है. यह कमेटी 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट CBSE को सौंपेगी. इसके बाद बोर्ड इस फॉर्मूले को अमल में लाएगा और रिजल्ट तैयार किया जाएगा.
CBSE Board 10th, 12th Exam Result 2021 Update: केंद्र सरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए इस वर्ष के CBSE बोर्ड 12वीं के एग्जाम रद्द कर दिए हैं. 12वीं कक्षा में रजिस्टर्ड लाखों छात्रों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है. प्रधानमंत्री मोदी ने 01 जून को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद परीक्षाएं रद्द करने का फैसला सुनाया मगर बोर्ड की तरफ से 12वीं के एग्जाम की डेट की कोई जानकारी नहीं दी गई. बोर्ड ने पिछले माह ही 10वीं के एग्जाम रद्द कर दिए थे और रिजल्ट के लिए 20 जून की टेंटेटिव डेट जारी कर दी थी. हालांकि, बाद में बोर्ड ने यह डेट बदल दी और रिजल्ट को अगले निर्णय तक के लिए स्थगित कर दिया. मगर 12वीं की परीक्षा रद्द करने के बाद 12वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं की गई. इसका कारण ये है कि बोर्ड ने अभी 12वीं के छात्रों के लिए मार्किंग फॉर्मूला तैयार नहीं किया है. ताजा जानकारी के अनुसार, CBSE ने 12 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया है जिसे रिजल्ट तैयार करने का फॉर्मूला तय करना है. यह कमेटी 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट CBSE को सौंपेगी. इसके बाद बोर्ड इस फॉर्मूले को अमल में लाएगा और रिजल्ट तैयार किया जाएगा. इस प्रक्रिया में एक माह से अधिक का समय लग सकता है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










