
CBSE Board Exam 2021: ऑनलाइन होंगे पेंडिंग एग्जाम, स्कूल 28 जून तक सबमिट करेंगे प्रैक्टिकल मार्क्स
AajTak
CBSE Class 12 Exam, Result 2021: सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्रों जिनकी परीक्षा छूट गई हैं वह ऑनलाइन आयोजित की जाएगी. लंबित प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन वाले स्कूलों को अब केवल ऑनलाइन मोड में एग्जाम कराने होंगे.
देश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया है. बोर्ड ने हाल ही में घोषणा की है कि सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए पेंडिंग परीक्षा इस साल ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक 28 जून तक स्कूलों द्वारा जमा किए जाएंगे. सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्कूलों को भेजे पत्र में कहा, यह देखा गया है कि कुछ विद्यालय कोविड महामारी के कारण विभिन्न विषयों में स्कूल आधारित मूल्यांकन पूरा नहीं कर पाए हैं. भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार, लंबित प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन वाले स्कूलों को अब केवल ऑनलाइन मोड में एग्जाम कराने होंगे और 28 जून तक दिए गए लिंक पर अंक अपलोड करने की अनुमति है. सीबीएसई ने स्कूलों को देशभर में मौजूदा कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए ऑनलाइन प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने के लिए कहा है, क्योंकि इस समय छात्रों को स्कूल बुलाना जोखिम भरा हो सकता है. सीबीएसई कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा होंगी ऑनलाइन पत्र में कहा गया है कि प्रायोगिक परीक्षा यानी प्रैक्टिकल एग्जाम ऑनलाइन आयोजित होंगे. वहीं, बाहरी परीक्षक (External Examiner) ऑनलाइन ही छात्रों को वायवा लेंगें. इस दौरान आंतरिक परीक्षक (Internal Examiner) भी ऑन-स्क्रीन मौजूद रहेंगे.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











