
CBSE BOARD: 10वीं और 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए इस तारीख से आयोजित करेगा परीक्षाएं
Zee News
सीबीएसई ने कहा कि 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2021 के बीच इन छात्रों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. यह वे छात्र हैं जो नियमित रूप से स्कूल न जाकर प्राइवेट फॉर्म भरकर सिर्फ इम्तिहानों में शामिल होते हैं.
नई दिल्लीः 10वीं और 12वीं के प्राईवेट छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा. यह वे छात्र हैं जो नियमित रूप से स्कूल न जाकर प्राइवेट फॉर्म भरकर सिर्फ इम्तिहानों में शामिल होते हैं. सीबीएसई ने कहा कि 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2021 के बीच इन छात्रों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. वहीं रेगुलर स्कूल छात्रों के इम्तिहान के नतीजे उनके असाइनमेंट, प्रैक्टिकल, पिछली कक्षाओं के रिजल्ट समेत तय की गई दीगर पैमानों की बुनियाद पर ऐलान किया जाएगा. रेगुलर स्कूल छात्रों को बोर्ड इम्तिहान देने की जरूरत नहीं है. यूनिवर्सिटी में नया बैच 1 अक्टूबर से शुरू होगा सीबीएसई के मुताबिक रेगुलर स्कूल छात्रों का बारहवीं दर्जा का रिजल्ट 31 जुलाई तक ऐलान कर दिया जाएगा. जबकि दसवीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट इससे पहले घोषित किया जाना है. सीबीएसई के मुताबिक वे यूजीसी के साथ मिलकर छात्रों के हित सुनिश्चित कर रहे हैं. यूजीसी इन छात्रों के नतीजे की बुनियाद पर विश्वविद्यालयों के दाखिले प्रोग्राम को शुरू करेगा. देश के मुखतलिफ विश्वविद्यालयों में पहले साल के छात्रों के लिए नया बैच 1 अक्टूबर 2021 से शुरू होना है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









