
CBSE 10th Board Maths Exam: कम टाइम में ऐसे करें गणित के 50-60 नंबर की तैयारी, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी टॉपिक्स
AajTak
Maths Exam Tips in Hindi: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी के लिए शिक्षाविद् डॉ. अमित कुमार ने महत्वपूर्ण टिप्स शेयर किए हैं. उन्होंने बताया कि गणित के कुछ टॉपिक्स पर फोकस करके छात्र 50-60 अंक आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. चैप्टर वाइज महत्वपूर्ण टॉपिक्स और उनके मार्क्स वेटेज के आधार पर तैयारी करने से छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.
CBSE Class 10 Maths Board Exam Chapter wise Tips: बोर्ड परीक्षा की उलटी गिनती शुरू हो गई है. यह सभी स्टूडेंट्स के लिए इम्तिहान की घड़ी है. स्टूडेंट्स अक्सर परीक्षाओं के बीच ज्यादा से ज्यादा पढ़ने की कोशिश में रहते हैं, लेकिन कई बार अधिक स्टडी मैटेरियल कन्फ्यूजन की वजह बन सकता है. हम इस परेशानी को समझकर सॉल्व करने की कोशिश कर रहे हैं. लाखों स्टूडेंट्स की काउंसलिंग कर चुके शिक्षाविद् डॉ. अमित कुमार ने कम समय में ज्यादा तैयारी और अच्छे मार्क्स के लिए जरूरी टिप्स दिए हैं.
सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक चलेंगी. 10वीं की परीक्षा 18 मार्च को और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल 2025 तक चलेगी. सीबीएसई 10वीं बोर्ड गणित की तैयारी के लिए शिक्षाविद् डॉ. अमित कुमार कहते हैं कि CBSE Class 10 Maths Board Exam में कुछ टॉपिक्स ऐसे हैं जो पिछले कई वर्षों से लगातार repeat हो रहे हैं. इन टॉपिक्स को अच्छी तरह तैयार करने पर आप लगभग 50-60 marks (पेपर के 80 में से) सुनिश्चित कर सकते हैं. यहां चैप्टर वाइज कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स दिए गए हैं जो अक्सर पूछे जाते हैं-
अध्याय 1. वास्तविक संख्याएं (Real Numbers) महत्वपूर्ण विषय: - Euclid’s Division Lemma - Fundamental Theorem of Arithmetic - HCF और LCM से संबंधित प्रश्न - Marks Weightage: 4-6 marks Reason: यह टॉपिक हर साल पूछा जाता है और इसमें से 1 लॉन्ग और 1 शॉर्ट प्रश्न आता है.
अध्याय 2. बहुपद (Polynomials) महत्वपूर्ण विषय: - बहुपद के शून्यक (Zeroes of a Polynomial) - शून्यक और गुणांक के बीच संबंध (Relationship between Zeroes and Coefficients) - Marks Weightage: 4-5 marks Reason: इसमें से 1 शॉर्ट और 1 लॉन्ग प्रश्न जरूर आता है.
अध्याय 3. दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म (Pair of Linear Equations in Two Variables) महत्वपूर्ण विषय: - ग्राफिकल मेथड (Graphical Method) - बीजगणितीय मेथड (Algebraic Method - Substitution, Elimination, Cross-Multiplication) - Marks Weightage: 6-8 marks - Reason: यह टॉपिक हर साल पूछा जाता है और इसमें 1 लॉन्ग प्रश्न (4 marks) और 1 शॉर्ट प्रश्न (2 marks) आता है.
अध्याय 4. द्विघातीय समीकरण (Quadratic Equations) महत्वपूर्ण विषय: - द्विघात समीकरण को हल करने की विधियाँ (Factorization, Quadratic Formula) - प्रकृति और मूल (Nature of Roots) - Marks Weightage: 6-8 marks - Reason: इसमें से 1 लॉन्ग प्रश्न (4 marks) और 1 शॉर्ट प्रश्न (2 marks) आता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







