
CBSE बोर्ड परीक्षा में बदलावों को लेकर वेबिनार में जिक्र, इन विषयों पर हुई चर्चा
AajTak
बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले CBSE ने वेबिनार का आयोजन किया था. इस दौरान उन्होंने छात्रों की तैयारी, बदलाव समेत कई विषयों पर चर्चा की.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं. इसके पहले बोर्ड की ओर से वेबिनार का आयोजन किया गया. इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी, अनुशासन नियम और डिजिटल मूल्यांकन समेत कई मुद्दों के बारे में जानकारी दी. सीबीएसई ने परीक्षा अनुशासन को सबसे अहम बताया है. इसके साथ ही CBSE में हुए बदलावों का भी जिक्र किया है.
इस वेबिनार की अध्यक्षता डॉ संयम भारद्वाज ने की. हालांकि, इसकी शुरुआत सीबीएसई चेयरपर्सन राहुल सिंह की ओर से की गई.
अनुशासन और छात्रों के व्यवहार पर फोकस
CBSE ने वेबिनार के दौरान परीक्षा अनुशासन को सबसे अहम मुद्दा बताया. इसके साथ ही अभिभावकों से अपील की कि CBSE की ओर से हुए बदलावों को अच्छी तरह से समझें और बच्चों को ईमानदारी ने एग्जाम देने के लिए प्रेरित करें. इसके साथ छात्रों से भी परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने और दिए गए सभी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है.
अफवाहों से दूर रहने की दी सलाह
डॉ. भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फर्जी वीडियो को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि छात्र किसी भी तरह की सोशल मीडिया पर आ रही अफवाहों पर ध्यान देने से बचें. छात्र केवल बोर्ड की ऑफिशियल सूचना पर ध्यान दें. इसके साथ ही अफवाह फैलाने वाले खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









