
CBSE ने मिडिल ईस्ट हिंसा के बीच टाले एग्जाम, जानें किन देशों में बदला शेड्यूल
AajTak
दुनियाभर के 26 देशों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता प्राप्त 300 से ज्यादा स्कूल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करवाती है. लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच CBSE अपडेट जारी किया है.
ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों के बाद मिडिल ईस्ट देशों में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. ऐसे में स्थिति को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में चल रही 10वीं और 12वीं परीक्षाओं को टालने का फैसला किया है. बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर जानकारी साझा की है. पोस्ट में लिखा है कि स्टूडेंट्स और स्कूलों को बताया जाता है कि मिडिल ईस्ट (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE) के कुछ हिस्सों में मौजूदा हालात की वजह से बोर्ड ने मिडिल ईस्ट इलाके में सोमवार, 2 मार्च, 2026 को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टालने का फैसला किया है.
पोस्ट कर दी जानकारी पोस्ट में CBSE ने आगे बताया कि नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा. बोर्ड की ओर से 3 मार्च 2026 को हालात का रिव्यू करेगा और 5 मार्च को होने वाली परीक्षा के बारे में फैसला लेगा. उन्होंने आगे लिखा कि सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए अपने स्कूलों के टच में रहें और ऑफिशियल वेबसाइट को फॉलो करें.
इन देशों में आयोजित करवाती है परीक्षा
बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) भारत के अलावा विदेश के 26 देशों में हर साल बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित करवाती है. दुनियाभर में बोर्ड से मान्यता प्राप्त 200 से ज्यादा स्कूल हैं. बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE उनमें से एक देश है जहां CBSE परीक्षाओं का आयोजन करती हैं. क्या चल रहा है मिडिल ईस्ट में?
बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर शनिवार को ईरान पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली खामेनेई समेत कई सैन्य जनरलों की मौत हो गई है. हालांकि, यह हमले अब भी जारी हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








