
CBI ने मनीष सिसोदिया पर एक और केस दर्ज किया, अब 'जासूसी' का है आरोप... समझें क्या है पूरा मामला?
AajTak
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दिल्ली के कथित शराब घोटाले में पहले से ही जेल से बंद सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई ने अब एक और केस दर्ज कर लिया है. ये मामला दिल्ली सरकार की फीडबैक यूनिट से जुड़ा है. सीबीआई के मुताबिक, फीडबैक यूनिट के जरिए राजनीतिक जासूसी की गई.
जेल में बंद मनीष सिसोदिया पर सीबीआई ने एक और केस दर्ज कर लिया है. ये मामला दिल्ली सरकार की 'फीडबैक यूनिट' से जुड़ा है. इस मामले में सिसोदिया के अलावा और दूसरे सरकारी अफसरों को भी आरोपी बनाया गया है. सिसोदिया पर अपने पद का दुरुपयोग करने और फीडबैक यूनिट का इस्तेमाल 'राजनीतिक निगरानी' करने का आरोप है.
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. फिलहाल इसी मामले में सिसोदिया ईडी की हिरासत में हैं.
फीडबैक यूनिट मामले में सीबीआई ने सिसोदिया के अलावा आईआरएस अफसर सुकेश कुमार जैन, सीआईएसएफ के रिटायर्ड डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा, आईबी के ज्वॉइंट डिप्टी डायरेक्टर प्रदीप कुमार पुंज, सीआईएसएफ के रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट सतीश खेत्रपाल और गोपाल मोहन को भी आरोपी बनाया है.
इस पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री का प्लान मनीष सिसोदिया पर झूठे मामले थोपने और लंबे समय तक हिरासत में रखने का है. देश के लिए ये दुख की बात है.'
दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये गंभीर मामला है और सीबीआई को देशद्रोह के एंगल से भी इसकी जांच करनी चाहिए. वहीं, दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी ने कहा कि ये आंतरिक सुरक्षा का मामला है, इसलिए सभी आरोपियों पर UAPA के तहत केस दर्ज होना चाहिए.
क्या है फीडबैक यूनिट?

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







