
CBI जांच, प्रिंसिपल, MS और सिक्योरिटी इंचार्ज का टर्मिनेशन... कोलकाता रेप-मर्डर पर हड़ताली डॉक्टरों ने रखी 6 डिमांड
AajTak
दिल्ली एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. इसके साथ ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल, MS और सिक्योरिटी इंचार्ज को तुरंत प्रभाव से टर्मिनेट करने की भी मांग की है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के विरोध में सोमवार को दिल्ली से लखनऊ तक रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल है. इस मामले के तूल पकड़ने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़िता के परिवार से भी मुलाकात की. इस बीच दिल्ली एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने छह मांगें रखी हैं.
दिल्ली एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. इसके साथ ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल, MS और सिक्योरिटी इंचार्ज को तुरंत प्रभाव से टर्मिनेट करने की भी मांग की है.
एसोसिएशन की छह सूत्रीय मांगों में केंद्र सरकार से लिखित में आश्वासन भी मांगा गया है कि डॉक्टरों के लिए सेंट्रल प्रोटेक्श एक्ट को लागू किया जाएगा. साथ ही पीड़ित डॉक्टर के नाम पर अस्पताल में एक इमारत या लाइब्रेरी का नाम रखने और उसे शहीद का दर्जा देने की भी मांग की गई है. पीड़िता के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने के साथ-साथ पुलिस की प्रताड़ना के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है.
ममता बनर्जी ने क्या कहा?
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद से देशभर में गुस्सा है. इस बीच पीड़िता के परिवार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले में उठ रही सीबीआई जांच की मांग पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस रविवार तक इस मामले में कोई खुलासा नहीं करती है तो इस मामले को सीबीआई को सौंपा जाएगा. इस तरह से सीएम बनर्जी ने पुलिस को मामले में जांच के लिए रविवार तक का समय दिया है.
इस मामले पर कोलकाता के डीसीपी नॉर्थ अभिषेक गुप्ता ने कहा कि अस्पताल आने वाले लोगों के नाम की एंट्री अब से रजिस्टर में की जाएगी. डॉक्टरों ने अस्पताल के आसपास सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग की है. गार्ड्स को पहचान पत्र दिए जाएंगे जिन्हें उन्हें ड्यूटी के दौरान हमेशा पहनकर रखना होगा. यह सिक्योरिटी बढ़ाने की दिशा में पहला कदम है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











