
Cardiac arrest: डांस और एक्सरसाइज करते हुए भी मर रहे लोग! जानें कम उम्र के लोगों में क्यों बढ़ा कार्डियक अरेस्ट का खतरा
AajTak
Cardiac arrest: कम उम्र के लोगों में कार्डियक अरेस्ट का खतरा काफी अधिक बढ़ गया है. कार्डियक अरेस्ट क्या है, लक्षण क्या हैं, किन लोगों को कार्डियक अरेस्ट का खतरा अधिक है, कार्डियक अरेस्ट के जोखिम को कैसे कम किया जा सकता है? इस बारे डॉक्टर्स का क्या कहना है आर्टिकल में जानेंगे.
Cardiac Arrest Guide: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की मौत कार्डिएक अरेस्ट से होना बताई जा रही है. कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, म्यूजिक कंपोजर और सिंगर केके, भाभी जी घर पर है फेम मलखान उर्फ दीपेश भान आदि सेलेब्स की जिंदगी भी कार्डियक अरेस्ट ने ही छीनी थी. कुछ समय से काफी सारे ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें युवाओं की सड़क पर घूमने, जिम में वर्कआउट करने या फिर शादी में डांस करते समय भी कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो रही है. ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हो रहा है.
कार्डियक अरेस्ट के मामले पहले जहां अधिक उम्र के लोगों में देखे जाते थे. वहीं आज कम उम्र के लोग भी इससे नहीं बच पा रहे हैं. कार्डियक अरेस्ट के बारे में गहराई से जानने के लिए हमने एक्सपर्ट से जाना कि आखिर कार्डियक अरेस्ट क्या होता है कार्डियक अरेस्ट के लक्षण क्या हैं? कार्डियक अरेस्ट का खतरा किन लोगों को अधिक है? इससे बचने का क्या उपाय है? तो आइए जानते हैं कार्डियक अरेस्ट संबंधित हर वो सवाल का जवाब जो आप जानना चाहते हैं.
डरावना है कार्डियक अरेस्ट से होने वाली मौतों का आंकड़ा
गुड़गांव के आर्टेमिस अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट और एंजियोप्लास्टी हार्ट सर्जन डॉ. मनजिंदर संधू (Dr Manjinder Sandhu) के अनुसार, भारत में कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित 30 प्रतिशत लोग 45 साल से कम उम्र के हैं. डॉ. संधू ने दावा किया कि भारत में हर साल लगभग 12 लाख युवाओं की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट है और यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. कोच्चि के लिसी हार्ट इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल के कार्डिएक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत थचिल (Dr. Ajit Thachil) के मुताबिक, भारत में लगभग 10 प्रतिशत मौतें सडन कार्डियक अरेस्ट के कारण होती हैं जो दुनिया में मौत का सबसे आम कारक भी है. कार्डिएक अरेस्ट हार्ट संबंधित काफी खतरनाक स्थिति है. इस स्थिति में हार्ट काम करना बंद कर देता है और इंसान की मौत हो जाती है.
कार्डियक अरेस्ट को ऐसे समझें
कार्डियक अरेस्ट में हार्ट काम करना बंद कर देता है. यदि हार्ट काम करना बंद कर देता है तो वह खून को पंप नहीं कर पाता और और कुछ ही समय में पूरे शरीर पर असर दिखने लगता है.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.










