
Cannes Film Festival का भव्य आगाज! दीपिका पादूकोण, एआर रहमान समेत अनुराग ठाकुर ने भी की शिरकत
AajTak
फ्रांस में कल रंगारंग अंदाज में कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हुआ. दुनिया के इस भव्यतम फिल्म समारोह में भारत की मौजूदगी भी नजर आई. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की अगुवाई में परंपरागत पोशाक में भारत का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर मौजूद था. कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाले भारतीय दल में अनुराग ठाकुर के अलावा ए.आर. रहमान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नयनतारा, पूजा हेगड़े, प्रसून जोशी, आर माधवन, रिकी केज, शेखर कपूर, तमन्ना भाटिया, वाणी त्रिपाठी और लोक गायक मामे खान शामिल हैं. कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण भी भारत की जोरदार मौजूदगी पेश कर रही है. कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर दीपिका सुनहरे और काले रंग की साड़ी में नजर आईं. दीपिका यहां जूरी का हिस्सा हैं.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











