
Cannes 2022: Aishwarya Rai Bachchan से कान्स में मिलीं टीवी एक्ट्रेस Helly Shah, शेयर किया फैन गर्ल मोमेंट
AajTak
हेली शाह के पोस्ट पर सुरभि चंदना, रोशनी सहोता, चांदनी, तान्या शर्मा और मायरा शर्मा ने रिएक्ट किया है. सभी ने ऐश्वर्या से उनकी मुलाकात पर खुशी और एक्साइटमेंट जाहिर की है. फैंस भी काफी प्यार दोनों एक्ट्रेसेज पर बरसा रहे हैं.
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में इन दिनों बॉलीवुड और टीवी स्टार्स की भरमार है. भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' का अवॉर्ड इस फिल्म फेस्टिवल में नवाजा गया है. साथ ही दीपिका पादुकोण कान्स 2022 की जूरी मेंबर भी हैं. हर साल की तरह रेड कारपेट पर सेलेब्स का जलवा कायम है. ऐसे में टीवी एक्ट्रेस हेली शाह को अपने फैन गर्ल मोमेंट को जीने का मौका मिला.
ऐश्वर्या से मिलीं हेली शाह
इश्क में मरजावां 2 एक्ट्रेस हेली शाह ने इस साल अपना कान्स डेब्यू किया है. वह L'Oreal Paris ब्रांड की तरफ से कान्स 2022 में पहुंची हैं. साथ ही 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हेली की डेब्यू फिल्म काया पलट का पोस्टर रिवील होने वाला है. ऐसे में कान्स के दूसरे दिन हेली शाह ने रेड कारपेट पर वॉक किया था. इस मौके पर उनकी मुलाकात गॉर्जियस ऐश्वर्या राय बच्चन से हुई.
हेली के लिए ऐश्वर्या से मिलना किसी फैन मोमेंट से कम नहीं था. अब ऐश्वर्या संग हेली ने अपनी फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में हेली शाह और ऐश्वर्या राय बच्चन साथ में रेड कारपेट पर खड़ी पोज कर रही हैं. हेली अपने डेब्यू ग्रीन शिमर गाउन में हैं. तो वहीं ऐश्वर्या ने गौरव गुप्ता का बनाया ब्लैक गाउन पहना है.
Kanika Kapoor Wedding: एक दूजे के हुए कनिका कपूर-गौतम, लंदन में रचाई रॉयल शादी, Inside Photos
दूसरे फोटो में ऐश्वर्या और हेली को पार्टी में देखा जा सकता है. यहां उनके साथ आराध्या बच्चन भी हैं. हेली और आराध्या एक दूसरे की तरफ देख रही हैं तो वहीं ऐश्वर्या कैमरा को देख रही हैं. फोटोज शेयर कर हेली शाह ने लिखा, 'मेरे साथ कान्स में फैन गर्ल मोमेंट हुआ. मुझे एवरग्रीन ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलने का मौका मिला.'

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










