
'Cancer को धन्यवाद, उसने मुझे चुना', न्यूज एंकर ने Live TV पर बताई अपनी बीमारी
AajTak
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शेयर वीडियो में सिडनर लाइव टीवी में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देती हैं. वो बताती हैं कि आठ में से एक महिला स्तन के कैंसर का शिकार होती है.
अमेरिकी टीवी एंकर सारा सिडनर ने बहादुरी के साथ दुनिया को अपनी कैंसर की बीमारी के बारे में बताया है. वो स्टेज 3 कैंसर से जूझ रही हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 51 साल की सिडनर ने बताया कि उनकी कीमियोथेरेपी का दूसरा महीना चल रहा है और उनका रेडिएशन ट्रीटमेंट होगा. साथ ही डबल मेस्टेटोमी होगी.
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शेयर वीडियो में सिडनर लाइव टीवी में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देती हैं. वो बताती हैं कि आठ में से एक महिला स्तन के कैंसर का शिकार होती है.
उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि उनका लाइफस्टाइल अच्छा है और परिवार में भी कभी किसी को ये बीमारी नहीं हुई, फिर भी उन्हें हो गई. उन्होंने कहा, 'मैं अपने फ्रेंड ग्रुप के आठ लोगों में से एक हूं. मैं अपने जीवन में एक भी दिन बीमार नहीं हुई.
मैं धूम्रपान नहीं करती, मैं बहुत कम शराब पीती हूं, मेरे परिवार में किसी को स्तन कैंसर नहीं हुआ और फिर भी मैं स्टेज 3 स्तन कैंसर से पीड़ित हूं.'
सिडनर के वीडियो के सामने आने के बाद महिलाओं में अपनी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है. खासतौर पर अश्वेत महिलाओं में, जिनकी श्वेत महिलाओं के मुकाबले स्तन कैंसर से मौत का खतरा 40 फीसदी अधिक होता है.
वो कहती हैं, 'तो मेरी सभी बहनों, अश्वेत और श्वेत और ब्राउन, कृपया भगवान के लिए, हर साल अपना मैमोग्राम कराएं. अपना सेल्फ-एग्जाम करें, इसके होने से पहले इसे पकड़ने का प्रयास करें. मुझे चुनने के लिए मैंने कैंसर को धन्यवाद दिया है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










