
Bypoll: यूपी समेत 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग, मैनपुरी में मुलायम की विरासत दांव पर
AajTak
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होगा. इसके अलावा यूपी में रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीटें पर उपचुनाव की वोटिंग होगी.
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होगा. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है. इसके अलावा यूपी में रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीटें पर उपचुनाव की वोटिंग होगी. उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे.
उत्तर प्रदेश में रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीटों और मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है. बसपा और कांग्रेस इन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. यूपी के उपचुनावों में 24.43 लाख लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 13.14 लाख पुरुष मतदाता, 11.29 लाख महिला मतदाता और 132 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं. 1,945 मतदान केंद्रों पर 3,062 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. यहां सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा.
मैनपुरी से चुनाव लड़ रहीं डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण मैनपुरी संसदीय सीट पर उपचुनाव हो रहा है. मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा की उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव के पुराने भरोसेमंद रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है. मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 2 महिलाएं हैं.
आजम और सैनी के अयोग्य घोषित होने से उपचुनाव
यूपी की रामपुर सदर सीट से आजम खान समाजवादी पार्टी से विधायक थे. उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है, जबकि खतौली में बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी को भी सजा सुनाए जाने के बाद अयोग्य घोषित किया गया है. खतौली सीट पर 14 और रामपुर सदर सीट से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं. खतौली से 4 महिलाएं प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रही हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











