
BYD eMAX7: बीवाईडी ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार, 530 किमी की रेंज और मिनटों में होगी चार्ज
AajTak
BYD eMAX7 को कंपनी ने दो अलग-अलग सिटिंग लेआउट यानी 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में पेश किया है. इसका लुक और डिज़ाइन काफी हद तक किसी पारंपरिक मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) जैसा ही है. कंपनी का कहना है कि ये कार ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी से लैस है, जो कि किसी भी दूसरी इलेक्ट्रिक कार की तुलना में काफी सुरक्षित है.
BYD eMAX7 Launched, Price and Features: चीन की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी BYD (बिल्ड योर ड्रीम) ने आज भारतीय बाजार में अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को एक बड़ा विस्तार देते हुए नई फैमिली इलेक्ट्रिक कार BYD eMAX7 को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक, दमदार बैटरी पैक और एडवांस फीचर्स से लैस इस एमपीवी इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 26.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. BYD eMAX7 के वेरिएंट्स और कीमत:
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को दो अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया है. जिनकी कीमत सिटिंग ले-आउट के अनुसार एक दूसरे भिन्न हैं. इस कार को प्रीमियम और सुपीरियर वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है. जिनकी कीमत इस प्रकार है. ये सभी कीमतें रुपये में एक्स-शोरूम हैं.
कैसी है नई BYD eMAX7:
बता दें कि, BYD eMAX7 को कंपनी ने दो अलग-अलग सिटिंग लेआउट यानी 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में पेश किया है. इसका लुक और डिज़ाइन काफी हद तक किसी पारंपरिक मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) जैसा ही है. इसके फ्रं में क्रोम स्ट्रिप्स के साथ LED हेडलाइट और बोनट पर क्रीज लाइंस दी गई हैं. इस कार को कंपनी ने कुल चार कलर ऑप्शन कॉस्मोस ब्लैक, क्रिस्टल व्हाइट, हार्बर ग्रे और क्वार्टज ब्लू कलर में पेश किया है. इसमें ड्रैगन फेस डिज़ाइन के साथ क्रिस्टल डायमंड फ्लोटिंग हेडलाइट और 17 इंच का अलॉय व्हील दिया गया है.
इसकी लंबाई 4710 मिमी, चौड़ाई 1820 मिमी, उंचाई 1690 मिमी और इसमें 2800 मिमी का व्हीलबेस मिलता है. 170 मिमी के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आने वाली इस कार में थर्ड-रो (तीसरी पंक्ति) के साथ 180 लीटर और थर्ड-रो को फोल्ड करने के बाद 580 लीटर का बूट स्पेस (लगेज स्पेस) मिलता है. कार के भीतर कंपनी ने स्पेस का पूरा ख्याल रखा है कि बीवाईडी का दावा है कि इंटीरियर में पूरी फैमिली के लिए जगह दी गई है जो कि एडवांस फीचर्स के साथ आता है.
कैसा है केबिन:

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










