
Buxar में दो पक्षों ने जमकर खेली 'लट्ठमार होली', 20 लोग पहुंच गए हॉस्पिटल
Zee News
Buxar crime news: बलीरामपुर गांव में होली के दिन पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए. दोनों पक्ष इस कदर भीड़ गए कि पूरा इलाका ही रणभूमि में तब्दील हो गया. इसमें 20 लोगों की घायल होने की सूचना है.
Buxar: सूबे में होली के मौके पर जिला प्रशासन ने लोगों से पर्व को अमन, चैन और शांति से मनाने की अपील किया था. लेकिन लोगों ने प्रशासन के अपील की धज्जियां उड़ा दी. लोग शांतिपूर्ण होली मनाने के बजाय लट्ठमार होली खेलते नजर आए. जिस कारण से राज्य में कई जगहों से हुड़दंग की कई खबरें सामने आई. प्रशासन की अपील को नजरअदांज करते हुए कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया. इन हिंसक घटनाओं की वजह से सूबे में कई लोगों की घायल होने की खबर आई है. ऐसी ही लट्ठमार होली बिहार के बक्सर जिले में देखने को मिली. यहां जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बलीरामपुर गांव में होली के दिन पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए. दोनों पक्ष इस कदर भीड़ गए कि पूरा इलाका ही रणभूमि में तब्दील हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले, इसमें लगभग 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए बक्सर सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की माने तो दूसरे पक्ष द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








