Bulldozer in Jahangirpuri: मेयर को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष की चिट्ठी, जानें क्या लिखा
AajTak
Jahangirpuri Violence: दिल्ली नगर निगम बुधवार से ही जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाने वाली है. यूं तो MCD ऐसे अभियान वक्त वक्त पर चलती रहती है लेकिन 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी में हुई हिंसा को देखते हुए आज के अभियान ने खरगोन की याद ताजा कर दी है. खरगोन में ढंगे के आरोपियों की अवैध संपत्ति पर शिवराज सरकार में बुलडोज़र चलाया था. जहांगीरपुरी से अवैध निर्माण हटाने का फैसला दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष के चिट्ठी लिखे जाने के बाद आया है. देखें वीडियो.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










