
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन आज भगवान गणेश को अर्पित करें इस पेड़ के पत्ते, जानें पूजन का सही तरीका
AajTak
भगवान गणेश सभी तरह की बाधाओं को दूर करने वाले, शुभ ही शुभ करने वाले, बुद्धि, समृद्धि और धन देने वाले माने जाते हैं. बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है. इस दिन भगवान गणेश की खास पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. इस दिन गणेश जी के कुछ उपाय करना आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं बुधवार के उपाय और पूजा विधि.
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी की पूजा जरूर की जाती है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है. बुधवार के दिन भगवान गणेश की खास पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं. साथ ही अगर आपकी कुंडली में बुध दोष है तो उसे भी इस दिन कई उपायों से दूर किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं बुधवार के दिन कैसे करें भगवान गणेश की पूजा और उपाय-
बुधवार के दिन करें ये उपाय
अगर आपकी कुंडली में बुध कमजोर है तो बुधवार के दिन आपको हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इस दिन किसी जरुरतमंद को हरी मूंग की दाल और हरे रंग का कपड़ा दान करना काफी शुभ माना जाता है.
भगवान गणेश को दूर्वा काफी प्रिय है. ऐसे में बुधवार के दिन भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें. इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी.
बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाना काफी शुभ माना जाता है. साथ ही इस दिन भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं. इससे आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है.
बुधवार के दिन भगवान गणेश को शमी के पत्ते अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है. ऐसा करने से तनाव और मानसिक संकट दूर होते हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











